{"_id":"66ccf4dd0aa144b17e012614","slug":"case-against-four-including-group-director-who-threatened-for-demanding-money-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-122193-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रकम मांगने पर धमकी देने वाले समूह संचालक समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रकम मांगने पर धमकी देने वाले समूह संचालक समेत चार पर केस
Tue, 27 Aug 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। जमा रकम देने में समूह संचालक आना-कानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने समूह संचालक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने ऑनलाइन रुपये जमा कराया और पासबुक भी जारी किया है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बिजेधरा निवासी अनूप कुमार लाला गुरवलिया बाजार में क्लिनिक चलाते हैं। इसी बाजार में डीघवा पट्टी निवासी कृष्ण कुमार तीन सहयोगियों के साथ एसपीएनल नाम से समूह का संचालन करता है। पालिसी के अनुसार, लोगोंं से रुपये समूह जमा कराता है। अनूप कुमार ने ऑनलाइन और नकद 54 हजार रुपये समूह में जमा किया था। इसका पासबुक भी समूह संचालक की ओर से दिया गया है। समय पूरा होने पर अनूप ने जमा रुपये की मांग की तो समूह संचालक आना-कानी करने लगा। दबाव बनाने पर रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत तुर्कपट्टी पुलिस से की। पुलिस ने दीघवा पट्टी गांव निवासी समूह संचालक कृष्ण कुमार, छोटू कुमार, दिलीप कुमार, इंद्रावती देवी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।