{"_id":"6674ba63bfa830520708a134","slug":"case-against-four-for-indecent-remarks-on-cm-yogi-three-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118554-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी में चार पर केस, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी में चार पर केस, तीन गिरफ्तार
Fri, 21 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
रामकोला।
सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी फरार है।
मामले के अनुसार, सिंगहा गांव निवासी इरशाद, सोहराब, रियाजुद्दीन और मेराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वीडियो वायरल होने पर हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोविंद राव उर्फ शिशु ने बुधवार को रामकोला थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बृहस्पतिवार को इरशाद, मेराज और सोहराब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रियाजुद्दीन अभी फरार है।