फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against four for breaking into house, assault and vandalism

Kushinagar News: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड के मामले में चार पर केस

Tue, 14 May 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Case against four for breaking into house, assault and vandalism
तरया सुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी रूबी खातून उर्फ शहनाज पत्नी अब्दुल्लाह खान ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। उनके पटीदार नूर आजम खान से पुराने संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर नूर आजम खान अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए घर के दरवाजे पर लगी कुंडी को तोड़कर अंदर घुस गए और सामान तोड़फोड़ कर फेंकने लगे। उनके साथ उनका पुत्र रेहान खान, रियाज खान, पुत्री सुफिया खान विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस मारपीट में सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे वह बेहोश होकर गिर गईं। गांव के लोगों ने इसकी सूचना उनके पति को दी। इस संबंध में तरयासुजान एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed