फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against five people including mother-in-law and father-in-law after DIG's intervention

Kushinagar News: डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद सास-ससुर समेत पांच लोगों पर केस

Tue, 16 Jan 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Case against five people including mother-in-law and father-in-law after DIG's intervention
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र की विवाहिता को मार पीटकर घर से बाहर निकाल देने, दहेज मांगने, पति की दूसरी शादी कराने की धमकी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद हनुमानगंज पुलिस ने सास, ससुर, जेठ समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत की निशा ने बताया कि उनका मायका शुक्ल भुजौली गांव में है। बताया कि चार वर्ष पहले उनकी शादी छितौनी नगर पंचायत निवासी मनोज यादव से हुई थी। दोनों से तीन वर्ष का एक बेटा है। निशा का आरोप है कि सास, ससुर, दो जेठ व देवर उसके साथ मारपीट करते हैं। गंदी गालियां देते हैं। दहेज कम लाने का ताना देते हैं। पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देते हैं। मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिए हैं।
विज्ञापन

निशा ने लिखा है कि इसकी शिकायत सबसे पहले हनुमानगंज पुलिस से की लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार न्याय के लिए दौड़ती रही। परेशान होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई, तब भी कुछ नहीं हुआ। इसके बाद डीआईजी के पास पहुंची। डीआईजी के आदेश के बाद पुलिस ने शांति देवी, अनिल यादव, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, किशोर यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed