{"_id":"66453c3052d731101b00cc24","slug":"case-against-five-for-kidnapping-a-minor-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-116858-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Thu, 16 May 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
हाटा। कसया की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार को को हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे के पास पर किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सुकरौली सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मंगलवार की देर रात बिहार के गोपालगंज जिला के रुपन छपरा गांव के 32 वर्षीय बबलू कुमार अपनी बाइक से हेतिमपुर से सोनबरसा जा रहे थे। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे के पास पीछे से तेज गति से आए वाहन ने बाइक में टक्कर माक्दी और फरार हो गया। बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गएस्थानीय लोगों ने एनएचएआई की एंबुलेंस और हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सुकरौली पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।