{"_id":"66ee3899625e40c56101065d","slug":"case-against-five-for-assaulting-a-watchman-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123447-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौकीदार से मारपीट के मामले में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौकीदार से मारपीट के मामले में पांच पर केस
Sat, 21 Sep 2024 08:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:38 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खास निवासी चौकीदार से मारपीट के मामले में पांच लोगों पर केस किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
सपही खास के सूर्यबली ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में वाद दाखिल कर बताया था कि वह उजारनाथ चौराहे पर गन्ना तौल केंद्र सुगर फैक्ट्री सेवरही में चौकीदार है। रिक्त समय में ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। 15 फरवरी 2024 को सुबह करीब 11 बजे वह तौल केंद्र पर ड्यूटी कर रहा था। भीड़ होने के कारण बारी-बारी ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे गन्ने की तौल करा रहा था।
वहां आए केदार सिंह, रिंटू सिंह निवासी पकड़ी गोसाई ने पहले अपना गन्ना तौल कराने की कोशिश करने लगे। उसने लाइन से आने की बात कही, जो उन लोगों को नागवार लगी। वे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। 16 फरवरी को वह धर्मकांटा का काम खत्म कर ठेला लेकर गांव जा रहा था। उजारनाथ से सपही मोड़ पर मैरिज हाल के पास केदार सिंह, रिंटू सिंह, प्रिंस सिंह, गुड्डू सिंह और हर्षवर्धन सिंह ने चौकीदार को घेर लिया और उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। न्यायालय ने तुर्कपट्टी पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। तुर्कपट्टी एसओ संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।