{"_id":"66299fd70fe360c9420824b4","slug":"case-against-eight-including-three-named-in-fight-with-wedding-guests-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115897-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरातियों से मारपीट में तीन नामजद समेत आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरातियों से मारपीट में तीन नामजद समेत आठ पर केस
Thu, 25 Apr 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा/समउर बाजार। बरात से लौट रहे युवकों से मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बरात से लौटने को लेकर बोलेरो चालक से हुई कहासुनी के बाद चालक ने अपने साथियों को बुला लिया था। पिपरा कनक चौराहे पर दूसरे बोलेरो से पहुंचे युवकों से मारपीट की गई थी।
क्षेत्र के रजवटिया गांव निवासी राजा सिंह ने तहरीर में बताया है कि 20 अप्रैल को इनके गांव से अनूप सिंह की बरात भोरे के समीप सुअरहा गई थी। वापसी के लिए बोलेरो चालक से कहासुनी हो गई। गांव के चंदन, विवेक व आदित्य समेत अन्य लोगों के साथ दूसरे बोलरो से घर के लिए लौट रहे थे। आरोप है कि पिपरा कनक चौराहे पर दूसरी बोलेरो के चालक समेत आठ लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया और लाठी-डंडे, हॉकी, बेल्ट से हमला कर दिया। विवेक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पिपरा कनक के ही निवासी हैं और विभिन्न वाहनों के चालक हैं। पीड़ित ने बताया है कि वे जिस गाड़ी से आ रहे थे, उसका चालक नसीम भी पिपरा कनक गांव का ही था और वह भी साजिश में शामिल था। पुलिस ने गुलजार, सेबू, नसीम व पांच अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।