{"_id":"6793de92ee5f35a8770fd3c4","slug":"case-against-doctor-wife-in-ayushman-sports-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-130898-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आयुष्मान में खेल मामले में डॉक्टर-पत्नी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आयुष्मान में खेल मामले में डॉक्टर-पत्नी पर केस
Sat, 25 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बिहार के फर्जी जांच रिपोर्ट पर आयुष्मान योजना के तहत नवजीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ. पुष्कर यादव और इसकी पत्नी के खिलाफ सीएमओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया।
कार्रवाई के बाद आरोपी दंपती भूमिगत हो गए हैं। प्रभारी मंत्री के सामने स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर सवाल उठने के बाद आनन-फानन में सीएमओ ने केस दर्ज कराया। वहीं दो दिनों से मामले की जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
नवजीवन ज्योति हॉस्पिटल की संचालिका कुसुम यादव हैं। इनके पति डॉ. पुष्कर यादव समेत कई डॉक्टर यहां पर इलाज करते हैं। यह अस्पताल आयुष्मान योजना में भी चयनित था। तीन दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉ. पुष्कर यादव दलालों से बातचीत में कह रहे हैं कि पेशाब के रास्ते से यूरेटर में पथरी का टुकड़ा डाल दिया जाएगा और ऑपरेशन कर आयुष्मान योजना से रकम ले ली जाएगी।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट बिहार प्रांत के बगहा के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर तैयार की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित की। इस मामले में दो दिनों से टीम जांच कर रही थी और मामले की लीपापोती में जुटी थी। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कुशीनगर आए थे, उनके सामने यह मामला उठा तो वह सीएमओ को फटकार लगाते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की बात कही।
सीएमओ की भूमिका पर सवाल उठा तो आनन-फानन में वे पडरौना कोतवाली में तहरीर दी। सीएमओ की तहरीर पर डॉ. पुष्कर यादव और इनकी पत्नी कुसुम यादव पर पुलिस ने गंभीर धाराओंं में केस दर्ज कर लिया। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।