{"_id":"674261e94d42ca19580325c8","slug":"case-against-4-for-sabotage-and-threatening-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126937-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तोड़फोड़ व धमकी देने के आरोप में 4 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तोड़फोड़ व धमकी देने के आरोप में 4 पर केस
Sun, 24 Nov 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। भड़सरवा गांव निवासी राजेश मिश्र ने पड़ोस के ही 4 लोगों पर विवादित मकान में तोड़फोड़ करने, धमकी देने व घर का सामान नष्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में राजेश मिश्र ने बताया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर मकान बना था। न्यायालय उस पर स्थगनादेश है। 6 नवंबर की शाम को बगल के अवधेश तिवारी अपने पुत्रों दीपांशु, अंबिकेश और अंकित तिवारी पुत्र अमर तिवारी के साथ कुदाल, डंडा और रॉड लेकर पहुंचे और मकान में तोड़फोड़ करने लगे। पत्नी के मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया और घर में रखा समान नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी अवधेश तिवारी, उसके दो पुत्रों दीपांशु, अंबिकेश समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।