{"_id":"677c23df66afad61e9033507","slug":"case-against-12-people-for-connecting-connection-without-payment-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-129777-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना भुगतान कनेक्शन जुड़वाने में 12 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना भुगतान कनेक्शन जुड़वाने में 12 लोगों पर केस
Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बिना बिल जमा कराए ही फर्जी लाइनमैन बनकर कनेक्शन जोड़ने के मामले में बिजली उपकेंद्र रविंद्र नगर के जई ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज कराया है। इसके अलावा नादिर माली टोला के 11 उपभोक्ताओं पर बिना बिजली बिल जमा किए कटा कनेक्शन जोड़वाने पर केस दर्ज करवाया है।
वहीं, 34.45 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल को लेकर सोमवार को 141 कनेक्शन काटा गया।
बिजली उपकेंद्र रविंद्र नगर के अवर अभियंता पिंटू बिंद ने थानाध्यक्ष रविंद्रनगर धूस को दी शिकायत में बताया है कि ओटीएस स्कीम के तहत ग्राम सभा नटवा डूम्मरभार में 40 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल को लेकर कनेक्शन काटे गए थे। फर्जी लाइनमैन बनकर महबूब आलम पुत्र जाहिद अंसारी निवासी नटवा डूम्मरभार ने कनेक्शन जोड़ दिया। इससे विद्युत विभाग को क्षति हुई है। आरोपी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए राजस्व को क्षति पहुंचाया है। इस पर थाना रविंद्र नगर की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा नादिर माली टोला के 11 उपभोक्ताओं पर बिना बिजली बिल जमा किए कटा कनेक्शन जोड़वाने पर केस दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में रामनाथ, संतोष सैनी, बच्ची देवी, लालबहादुर, बच्चन गौड़, डाबर धोबी, परिखन प्रसाद, मोहर हरिजन, जैन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी शामिल हैं।