{"_id":"6589e1d280a91bd8c20feb16","slug":"carts-laden-with-sugarcane-have-been-standing-at-the-weighing-center-for-three-days-angry-farmers-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9938-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन दिन से तौल केंद्र पर खड़ी हैं गन्ना लदी गाड़ियां, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन दिन से तौल केंद्र पर खड़ी हैं गन्ना लदी गाड़ियां, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
Tue, 26 Dec 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
महुअवा गन्ना तौल केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।
तीन दिन से तौल केंद्र पर खड़ी हैं गन्ना लदी गाड़ियां, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
पटहेरवा। सेवरही चीनी मिल के महुअवा देवरिया में स्थित गन्ना तौल केंद्र पर सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि तौल के अभाव में तीन दिनों तक गाडियां खड़ी रह रही हैं। इससे उनका गन्ना सूख रहा है। नाराज किसानों ने समय से गन्ना तौल कराने की मांग की।सेवरही चीनी मिल की ओर से वर्षों से नेशनल हाइवे के किनारे महुअवा देवरिया गांव में गन्ना तौल केंद्र बनाया जाता रहा है। इस बार भी यहां तौल केंद्र बनाया गया है। किसानों की मानी जाए तो यहां किसी अन्य केंद्र की गाड़ियां भी गन्ना लेकर आ रही हैं, जबकि गन्ना लादने के लिए ट्रकों की उपलब्धता बढ़ाई नहीं गई है। इससे गन्ना लेकर पहुंच रहे किसानों को तीन तीन दिनों तक गन्ने से भरी गाड़ी खड़ी करनी पड़ रही है।
सोमवार को तीन दिनों से गाड़ी खड़ी कर परेशान किसान प्रमोद कुशवाहा, लड्डू चौरसिया सहित अन्य किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन किसानों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनका गन्ना लदी गाड़ियां तौल केंद्र पर खड़ी हैं। गन्ना सूख रहा है और तौल नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरे सेंटर से गन्ना लेकर आए किसानों का कहना था कि यहां दो केंद्रों गन्ना तौल तो हो रहा है, लेकिन गाड़ियां नहीं बढ़ाने से समय अधिक लग रहा है। इसमें किसानों का नुकसान हो रहा है। किसानों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस संबंध में महुअवा देवरिया तौल केंद्र के सचिव हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।