फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cargo plane blowing exercise from Kushinagar Airport

कुशीनगर एयरपोर्ट से कार्गो विमान उड़ाने की कवायद

Fri, 09 Mar 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 09 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cargo plane blowing exercise from Kushinagar Airport
कुशीनगर एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ते डीएम आंद्रा वामसी और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना/कसया। कुशीनगर में 199 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कार्गो (मालवाहक) विमानों के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट फोरम की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंची। टीम ने एयरपोर्ट की स्थिति, सड़क मार्ग से जुड़ाव समेत कई बिंदुओं के आंकलन के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन

टीम की रिपोर्ट के आधार पर कुशीनगर एयरपोर्ट से कार्गो विमानों के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अगर ऐसा हुआ तो गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के कई जिलों के कृषि उत्पादों को बड़े शहरों का बाजार मिल जाएगा। बड़े शहरों से सामान भी यहां जल्दी व कम खर्च में पहुंच सकेंगे और पूर्वांचल को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

फोरम की टीम शुक्रवार सुबह 10.30 बजे एयरपोर्ट पहुंची। उनके साथ मौजूद डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि इस एयरपोर्ट से पड़ोसी जिले देवरिया, गोरखपुर व महराजगंज के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया को भी लाभ होगा। बिहार के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज व सीवान की दूरी भी यहां के बहुत अधिक नहीं है। इस वजह से इन जिलों की कृषि उपज जैसे केला, चावल, गेहूं सहित अन्य उपज सहजता से एयरपोर्ट तक पहुंचाई जा सकेगी। यहां से संबंधित वस्तुएं मालवाहक विमानों से दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों तथा दूर-दराज तक के बाजारों में शीघ्रता से पहुंचाई जा सकेगी। नए मालवाहक व लक्जरी वाहनों को भी कार्गो के माध्यम से एयरपोर्ट पर उतारा जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तीन माह में एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े सारे कार्य पूरे हो जाएंगे। इसके बाद उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed