{"_id":"60a688788ebc3e6dc26f90a4","slug":"careless-lab-technition-sent-to-jail-kushinagar-news-gkp3952207157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मी को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मी को भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मी को भेजा गया जेल
कोविड जांच न हो पाने से एक मरीज की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत पर नाराज डीएम ने इस कर्मचारी को जेल भेजवा दिया है। आरोप है कि बुधवार की रात में इस कर्मचारी के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के चलते एक मरीज की कोविड जांच नहीं हो पाई, जिसके चलते उस मरीज की मौत हो गई।
जिला अस्पताल के सूत्रों की मानें तो बुधवार की रात में एक मरीज को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया था। मरीज के लक्षण कोविड संक्रमित जैसे थे। इलाज से पहले उसे कोविड जांच के लिए भेजा गया। परंतु वहां ड्यूटी पर तैनात संविदा लैब टेक्नीशियन धर्मवीर कुमार ड्यूटी से गायब थे। जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की वजह से समुचित इलाज नहीं मिला और मरीज की अस्पताल परिसर में ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही डीएम एस. राजलिंगम ने जांच कराई तो पता लगा कि आरोपी कर्मचारी अक्सर ही ड्यूटी से गायब रहता है। इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बावजूद कर्मचारी के गायब रहने से नाराज डीएम ने इस कर्मचारी को आपदा एक्ट के तहत जेल भेजने के निर्देश दिए। एक दिन पहले ही सीएमओ कार्यालय के एक फार्मासिस्ट पर भी मिलावट व सरकारी धन के गबन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि रात में एक मरीज की कोविड की रैपिड एंटीजन टेस्ट नहीं हो पाया। समुचित इलाज नहीं मिल पाने की वजह से मरीज की मौत हो गई। आरोपी कर्मचारी पर पहले भी ड्यूटी से गायब रहने का आरोप है। इस वजह से आरोपी कर्मचारी पर आपदा एक्ट के उल्लंघन का केस दर्ज कराकर जेेल भेजवाया गया है।