फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Career stress is raising blood pressure among the youth.

Kushinagar News: कॅरिअर का तनाव युवाओं का बढ़ा रहा ब्लड प्रेशर

Wed, 29 Jul 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Career stress is raising blood pressure among the youth.
पडरौना। हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) अब युवाओं को भी चपेट में ले रहा है। कॅरिअर की अनिश्चितता, पारिवारिक तनाव और बदलती जीवनशैली के कारण युवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हर रोज सात से दस युवकों में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन

डाॅक्टर का कहना है कि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो आगे चलकर हृदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग डॉ. तुषार तिवारी ने बताया कि एक जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक करीब 256 युवा हाई ब्लड प्रेशर वाले आए हैं। सिर में दर्द के अलावा रात को पर्याप्त नींद नहीं लगना इनकी समस्या रही। जांच में पता चला कि हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, बाकी कोई समस्या नहीं है। 25 से 40 वर्ष के युवक इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं। डाॅक्टर ने बताया कि पहले इस उम्र के हाईपरटेंशन के मरीज कम आते थे। अब ओपीडी में प्रतिदिन सात से दस युवा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कॅरिअर की चिंता, पारिवारिक तनाव के साथ-साथ देर रात तक जागना, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक उपयोग, शारीरिक गतिविधि की कमी, जंक फूड का बढ़ता सेवन, धूम्रपान, नशा और मानसिक तनाव रक्तचाप बढ़ाने के प्रमुख कारण बन रहे हैं। कई युवाओं में बीमारी के शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण भी नहीं दिखाई देते, जिससे समय पर जांच नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed