फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car servant and monk beaten up at China Baba place, case filed

Kushinagar News: चीना बाबा स्थान पर कार सेवक और भंते को पीटा, केस

Thu, 30 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Car servant and monk beaten up at China Baba place, case filed
पकवा इनार। चीना बाबा स्थान पर कार सेवक और भंते की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला 19 अक्तूबर का हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी भीम प्रसाद ने कसया पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-20 शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) निवासी मनोज, भंते चंद्रकीर्ति उर्फ चंद्रिका व बौद्ध उपासक सुनील कुशवाहा ने बीते 19 अक्टूबर को चीना बाबा बुद्ध विहार में पूजा के बाद भोजन बना रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी वार्ड के निवासी उपेंद्र यादव, आनंद यादव, अशोक गुप्ता, डबलू यादव, योगेंद्र , सुकई, छांगुर सहित अन्य ने चीना भंते बुद्ध विहार में पहुंचकर उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा 21 अक्टूबर 2025 को दोबारा इसी वार्ड के अनिरुद्धवा निवासी सुदामा पांडेय, बंका गुप्ता, पुन्न, मन्नू गुप्ता सहित करीब 15 लोगों ने पहुंचकर मुझे व करन, मुन्रा व भंते चंद्रकीर्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया था। आरोप है कि इन लोगों ने उनका कपड़ा फाड़ने, व बुद्ध विहार में घुसकर सामान सहित कुर्सियां तोड़ा था। मामले में बीच-बचाव करने आए रामकिशुन, बृजेंद्र,सुनील व लल्लन सहित सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए विहार से वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed