{"_id":"67acea890ed97c5636097758","slug":"car-hits-bike-rider-youth-seriously-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131993-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर
Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के हाईवे स्थित पश्चिमी ओवरब्रिज चौराहे के अज्ञात कार सवार ने बाइक से घर लौट रहे एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया।
बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बिहार के मोतिहारी जिले के गांव संदीप कुमार (22) लखनऊ में किराए का कमरा लेकर रहता है। वहीं अन्य साथियों के साथ फेरी लगाकर साड़ी बेचता है। बुधवार सुबह वह बाइक से तीन अन्य साथियों के साथ मोतिहारी स्थित अपने घर के लिए निकला। दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार युवक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित पश्चिमी ओवरब्रिज चौराहे के समीप पहुंचा था। इसी दौरान अनियंत्रित कार सवार ने बाइक सवार संदीप कुमार (22) को टक्कर मार दी और फरार हो गया। य ुवक सड़क पर गिर कर दर्द से चीखने लगा। घायल युवक के साथी कुछ देर बाद बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे तो उसे मदद की गुहार लगाने लगे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने घायल को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घायल युवक के साथी मुन्ना निषाद ने बताया के घायल युवक अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य है। चार बाइक पर पांच लोग सवार होकर सुबह लखनऊ से घर के लिए निकले थे। संदीप अपनी बाइक पर अकेला था। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद हम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।