फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   car fell in canal 2 died 1 lost in

कुशीनगर : गंडक नहर में गिरी कार दो दोस्तों की हुई मौत, एक लापता

Sat, 12 Aug 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
car fell in canal 2 died 1 lost in
मृतक गुड्डू यादव की फाइल फोटो।संवाद

विज्ञापन
पडरौना। तेज गति से जा रही कार दामोदरी पुल के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक लापता है। एक कार सवार जान बचाने में सफल रहा। कार सवार चारों दोस्त थे। लापता युवक के घरवालों ने बचे शख्स पर साजिश का आरोप लगाया है।

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चखनी भूमिहारी पट्टी निवासी भीम सिंह (32) सपहा गांव के पूर्व प्रधान राजन कुशवाहा के साथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर गए थे। वापसी में भीम सिंह राजन की कार लेकर घर चल दिए। रात 11 बजे बंधवा गांव निवासी सुबोध मणि के घर पहुंचे। वहां गांव के गुड्डू यादव (28) और बभनौली निवासी मनोज यादव (25) बैठे थे। चारों कार से बभनौली चौराहे पर पहुंचे। वहां पर दुकानें बंद थीं तो उन्होंने घर जाने की बात कही, लेकिन भीम दोस्तों को लेकर सिंगहा चौराहे पर जाने लगे। दमोदरी पुल के पास पहुंचे थे कि कार मुख्य पश्चिम गंडक नहर में गिर गई। सुबोध मणि (42) गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकल गए। उनके शोर मचाने पर गांव वाले पहुंचे, लेकिन अंधेरा और नहर में पानी होने के कारण मदद नहीं की जा सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह झुलनीपुर बैराज से पानी कम कराने के बाद गांव वालों ने कार को ट्रैक्टर से खींचकर निकाला। कार में बैठे गुड्डू यादव और मनोज यादव की मौत हो चुकी थी। कार चला रहे भीम सिंह लापता हैं। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान चार दोस्त कार में सवार थे। दो शव मिल चुके हैं। एक का पता नहीं चल रहा है, जबकि चौथा व्यक्ति किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed