फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car collides with truck parked on roadside, youth dies

Kushinagar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत

Wed, 12 Feb 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck parked on roadside, youth dies
तमकुहीराज। प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान कर लौटते समय स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया के पास सोमवार रात करीब 12 बजे सड़क पर खड़े एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सरकारी वाहन से घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। सूचना देने के एक घंटे बाद एनएचएआई की एंबुलेंस, पेट्रोलिंग वाहन व हाईड्रा क्रेन मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बलथी रईसी निवासी गुड्डू सिंह (34) पुत्र ध्रुव नारायण सिंह अपने रिश्तेदार की निजी कार से नौ फरवरी को दो अन्य गाड़ियों के साथ प्रयागराज में महाकुंभ के स्नान के लिए निकला था। कार में गुड्डू सिंह के अलावा उनके परिचित बिहार के मोहद्दीपुर निवासी जसवंत सिंह, इनकी पत्नी रेनू देवी, मोतिहारी निवासी राजीव रंजन सिंह व इनकी पत्नी सीमा देवी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद कार सवार पांचों लोग अन्य दो गाड़ियों के साथ घर लौट रहे थे। कार सवार सोमवार की देर रात करीब 12 बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) पास पहुंचे थे कि इसी दौरान सड़क के किनारे पहले से खड़े एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक गुड्डू सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिहार निवासी जसवंत सिंह, रेनू देवी, राजीव रंजन सिंह व सीमा देवी को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर (कुशीनगर) रेफर कर दिया गया। इनका इलाज पडरौना स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed