{"_id":"67c0ae702bdab5bcc905d978","slug":"car-collides-with-tree-due-to-tire-burst-one-dead-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132915-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, एक की मौत
Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-हाटा मार्ग स्थित सेंदुआर के टोला झुगंहिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
इससे कार में आगे बैठे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस घायलों को एंबुलेंस से हाटा सीएचसी भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बगहा टोला करमहा निवासी मिथिलेश गुप्ता पिता रामचंद्र गुप्ता के साथ कार से भाई को बुधवार की रात गोरखपुर स्टेशन छोड़ने के लिए गए थे। भाई को ट्रेन पर बैठाने के बाद वह लौट रहे थे कि इस बीच हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सहवाजपुर निवासी अंकित गुप्ता और प्रिंस गौड़ भी उन्हें वहीं मिल गए, वह अपने परिचितों को छोड़ने के लिए स्टेशन आए थे। मुलाकात होने के बाद वह भी इसी कार में सवार हो गए।
अभी वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेंदुआर टोला झुगंहिया के पास पहुंचे ही थे कि कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में आगे बैठे चालक के पिता रामचंद्र गुप्ता (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार चालक मिथिलेश गुप्ता (24) व पीछे बैठे अंकित गुप्ता उम्र करीब (22) और प्रिंस गौड़ (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंचे अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घायलों को एंबुलेंस से हाटा सीएचसी भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।