फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car breaks through railway gate and reaches track, chaos erupts

Kushinagar News: रेलवे फाटक को तोड़कर ट्रैक पर पहुंची कार, अफरातफरी

Wed, 19 Nov 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Car breaks through railway gate and reaches track, chaos erupts
रेलवे का टूटा बैरियर व क्षतिग्रस्त कार। स्रोत-सोशल मीडिया   
रामकोला। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंडक नहर पर बनी रेलवे क्राॅसिंग पर सोमवार की रात करीब 12.30 बजे एक कार टकरा गई। इससे क्राॅसिंग का एक फाटक टूट गया और कार रेलवे लाइन पर जाकर बंद हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। रात में ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम पहुंची। टीम ने कार को किनारे कराया। हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से कार चालक बच गया। करीब आधे घंटे बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे बनी सड़क पडरौना से खड्डा होते हुए नेपाल को जोड़ती है। इस रास्ते अधिकतर लोग आते-जाते हैं। सोमवार की रात रंजन कुमार अपनी कार से नहर पटरी के रास्ते जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास गेट काे बंद देख कार को रोकना चाहा, लेकिन गति तेज होने के कारण कार गेट को तोड़कर रेलवे ट्रैक पर जाकर बंद हो गई।
विज्ञापन

गेटमैन ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। रात में ही आरपीएफ और पुलिस की टीम पहुंच गई और कार को किनारे कराया। इसके बाद गेट पर लोहे की पाइप लगाकर ट्रेनों का अवागमन शुरू कराया गया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा से आनंद बिहार तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बड़हरा रेलवे स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया, वाहन चालक हिरासत में रखा गया था। केस दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed