{"_id":"6a175fdd4e97612adb07be5c","slug":"car-bike-collision-near-gobarhi-crossing-youth-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160631-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोबरही चौराहे के पास कार-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोबरही चौराहे के पास कार-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत
Thu, 28 May 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गोबरही चौराहा के समीप मंगलवार देर रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहड़ा निवासी 18 वर्षीय गब्बर प्रसाद अपनी मौसी के घर कुसम्हा खास में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर ग्राम सभा चंदरपुर टोला स्थित गोबरही चौराहा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गब्बर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी रामकोला पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।