फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Captain Aman Singh of Kushinagar sacrificed his life in Baramulla

Kushinagar News: बारामूला में बलिदान हुए कुशीनगर के कैप्टन अमन सिंह

Mon, 23 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Captain Aman Singh of Kushinagar sacrificed his life in Baramulla
शहीद कैप्टन की फाइल फोटो
हाटा। अब्दुल हमीद नगर (पिपरा शीतल उर्फ बकराबाद), नगर पालिका परिषद हाटा निवासी कैप्टन अमन सिंह पुत्र ई. यशवंत सिंह सोमवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के नवगांव क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए।
विज्ञापन

उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को उनका शव विशेष विमान से पहले गोरखपुर एयरपोर्ट फिर वहां से पैतृक गांव लाया जाएगा। कैप्टन अमन सिंह ने लगभग छह माह पूर्व एनडीए के माध्यम से भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट ज्वाइन किया था। अपने उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के चलते हाल ही में उनका प्रमोशन कैप्टन पद पर हुआ था।
विज्ञापन

अमन सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। पुत्र की शहादत की खबर से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता गहरे सदमे में हैं। जैसे ही यह समाचार क्षेत्र में फैला, बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कैप्टन अमन सिंह की मौत ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुई है। कैप्टन अमन सिंह बचपन से ही मेधावी और अनुशासित थे। उनका सपना सेना में जाकर देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपने परिश्रम से पूरा किया।

सेना में चयन के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर थी और हाल ही में पदोन्नति से परिवार व क्षेत्रवासियों का गौरव और बढ़ गया था। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक निवास हाटा पहुंचेगा। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

शहीद कैप्टन की फाइल फोटो

शहीद कैप्टन की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed