फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Candle march taken out to protest against brutality against female doctor

Kushinagar News: महिला डॉक्टर से हैवानियत के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Tue, 20 Aug 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out to protest against brutality against female doctor
गुरवलिया बाजार। पश्चिम बंगाल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से हैवानियत के विरोध में रविवार देर शाम गुरवलिया बाजार के समीप पंसरवा चौराहे पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने महिला प्रशिक्षु डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवा आनंद यादव ने कहा कि इस वीभत्स घटना से पश्चिम बंगाल के साथ समूचा देश शर्मशार है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो एक नजीर बन सके। इससे भविष्य में इस तरह की कोई घटना घटित न हो सके। वहीं, गोरख प्रसाद ने कहा कि इस घटना में शामिल चाहें जो भी हो, उसको बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसकी जांच कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई कर रही है। इस दौरान मुकेश यादव, पंकज यादव, सचिन यादव, गोलू यादव, अनूप यादव, निखिल शर्मा, निखिलेश अहिर, धर्मेंद्र यादव, दीपक यादव, राकेश सैनी, विनीत यादव, अजय यादव, रामसेवक प्रसाद, मनोहर शर्मा, अमित यादव, प्रियांशु यादव, कपिलदेव यादव, उपेंद्र यादव, पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed