{"_id":"6973cc21ddf40fcf300c78e0","slug":"candle-march-held-in-amarpur-demanding-justice-for-nishants-family-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-153396-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अमरपुर में निकाला कैंडल मार्च, निशांत के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अमरपुर में निकाला कैंडल मार्च, निशांत के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग
Sat, 24 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। थाना क्षेत्र के नैका छपरा अमरपुर में निशांत सिंह की हत्या के विरोध में शुक्रवार की शाम क्षेत्र में जन आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने निशांत सिंह के आवास अमरपुर से नैका छपरा चौराहा तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला।
मार्च के उपरांत चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी सजा की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह सैथवार सहित अन्य वक्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से निष्पक्ष व त्वरित न्याय की मांग की। इस दौरान अष्टभुजा सिंह, सुशील सिंह, अनिरुद्ध सिंह, नन्हे मल्ल, उग्रसेन मल्ल, उपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। 31 दिसंबर को जुड़वानिया निवासी दो युवकों ने चाकू से हमला कर निशांत सिंह की हत्या कर दी थी।