फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   canal side damage

Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी का दो मीटर हिस्सा कटा, बचाव कार्य के निर्देश

Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
canal side damage
सिसवा गोपाल गांव के पास कटी है मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की एक पटरी का कुछ हिस्सा रविवार को कट गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया। उन्हाेंने जेई को बचाव कार्य शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए।
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर सिसवा गोपाल रेग्यूलेटर के पास नहर की एक पटरी का अंदर से करीब पांच मीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा हिस्सा कटकर नहर की तेज धारा में बह गया। रविवार को सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित जेई को बचाव कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर जगह-जगह जर्जर हो गई है। विभागीय उपेक्षा के चलते नहर की दशा बदहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़े हिस्से में फसल बर्बाद हो जाएगी। साथ ही गांव में पानी भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम आशुतोष ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर जेई को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed