फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Canal breaks in Gayghat, crops submerged.

Kushinagar News: गायघाट में टूटी नहर, फसलें डूबीं

Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Canal breaks in Gayghat, crops submerged.
मंसाछापर। क्षेत्र के नाहर छपरा गांव के पास से गुजरी गायघाट माइनर रविवार की दोपहर टूट गई। इससे निकला पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे किसानों की कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी, लेकिन देर शाम तक नहर की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

नाहर छपरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामप्रताप कुशवाहा ने बताया कि उनके खेत के सामने ही गायघाट माइनर टूट गई है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि लगातार पानी बहने से कई एकड़ फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है और नुकसान बढ़ता जा रहा है। गांव के लोगों ने शीघ्र माइनर की मरम्मत कराकर पानी रोकने और फसल नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed