फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Campaign will run against illegal storage of fertilizer : DM

खाद के अवैध भंडारण के खिलाफ चलेगा अभियान : डीएम

Thu, 17 Oct 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run against illegal storage of fertilizer : DM
पडरौना। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। एग्रीगेटर के रूप में चयनित किसानों को नेडा से अनुदान नहीं मिलने की शिकायत की गई। डीएम ने किसानों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने और खाद के अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पिछले किसान दिवस में आए शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर किसानों ने दोबारा शिकायत दर्ज कराया। डीएम ने संबंधित विभाग के जिम्मेदारों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब शिकायतों को निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने कृषि विभाग के अधिकारियों को खाद, बीज एवं रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत दी। कहा कि उर्वरक का अनुचित भंडारण की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें। एग्रीगेटर के रूप में चयनित किसानों को यूपी नेडा से अनुदान नहीं मिलने की शिकायत पर डीडी कृषि को यूपी नेडा एवं इंडियन ऑयल के अधिकारियों से संपर्क कर अनुदान दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पराली जलाने की घटना को रोकने एवं पराली के प्रबंधन के लिए हर संभव कार्रवाई करें। ड्रेन, रजवाहों और नहरें की सफाई की मिली शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के अधिकारियों को हेड से टेल तक सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसान मार्कंडेय राय ने सेवरही ब्लॉक के देवकली गांव में जल निगम की तरफ से बनाई गई पानी की टंकी एवं उसके उसके आसपास के मार्ग पर गड्ढे बन जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने जिले में खाद व बीजों की पर्याप्त मात्रा उपलब्धता, उद्यान निरीक्षक ने पालक , मेथी, आलू, प्याजों आदि फसलों के उपलब्धता और उप कृषि निदेशक ने त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मक्के की खेती करने वाले किसानों को दिए जाने वाले अनुदान के आदि के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र, जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed