{"_id":"664fd8f368868cbd1801c764","slug":"campaign-stopped-in-gopalganjsecurity-agencies-on-high-alert-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117269-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोपालगंज में प्रचार थमा...हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोपालगंज में प्रचार थमा...हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Fri, 24 May 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/गुरवलिया बाजार। जिले की सीमा से जुड़े बिहार के गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में 25 मई को मतदान है। दोनों जिलों की तीनों संसदीय सीटों पर चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार की देर शाम थम गया। भारत-नेपाल सीमा भी 24 से 25 मई की शाम तक के लिए सील कर दी गई है।
गोपालगंज के लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छठे चरण में गोपालगंज के एक संसदीय सीट जिसमे छह विधानसभा क्षेत्र तो पश्चिम चंपारण की दो लोकसभा सीट वाल्मीकिनगर में छह विधानसभा और पश्चिम चंपारण में तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इसको लेकर अंतरराज्यीय सीमा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा में लगी सभी एजेंसियों को हाई एलर्ट पर रखा गया है। पश्चिम चंपारण से लगी मैनाताड़,सिकटा और वाल्मिकीनगर से जुड़ी नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा 25 तक के लिए सील कर दी गई है। इसके अलावा सीमा पर एसएसबी के अलावा नेपाल की एपीएफ भी सक्रिय हो गई है। एसएसबी 47 वीं बटालियन के इनरवा में तैनात इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद बृहस्पतिवार की शाम से 25 मई की शाम तक इंडो नेपाल बार्डर को सील कर दिया गया है।
0000
अश्वरोही दल ने दियारा में चलाया सर्च अभियान
-बुधवार को हुए प्रशासनिक स्तर पर मंथन के बाद गुरुवार से दियारा क्षेत्र में अश्वरोही दल को सक्रिय कर दिया गया है।पूरे दिन गोपालगंज में सक्रिय अश्वरोही दल ने दियारा के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत दियारा में सर्च अभियान चलाया।इसके अलावा यूपी व दूसरे सीमा से लगे इलाके के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किया गया है। इसके अलावा नदी से सटे इलाकों में रिवर पेट्रोलिंग भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
0
कुशीनगर की सीमा पर स्थित हैं 42 मतदान केंद्र
-जिला निर्वाचन कार्यालय गोपालगंज के अनुसार यूपी के कुशीनगर सीमा से लगी कुचायकोट और पंचदेवरी प्रखंड पर 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पर्याप्त सुरक्षा को लेकर कुशीनगर जिले के अधिकारियों के साथ दो दौर की बैठक हो चुकी है।इसके अलावा देवरिया जिले की सीमा से लगे भोरे, विजयीपुर तथा कटेया प्रखंड के कुल 40 केंद्र बनाए गए हैं।इसके अलावा पुलिस प्रशासन के मुताबिक 49 स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाया गया है। जहां एसएसटी(स्टैटिक सर्विलांस टीम) और एफएसटी (उड़नदस्ता दल) पूरी तरह से 24 घंटे जांच अभियान चला रही हैं।
0
10 लेयर में है सुरक्षा व्यवस्था...सील रहेंगी सीमाएं
डीएम सह निर्वाचन अधिकारी गोपालगंज मो मकसूद आलम के अनुसार मतदान केंद्रों पर बूथ से लेकर जिला मुख्यालय तक 10 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।जिसमे छह लेयर सुरक्षा बलों के माध्यम से तो चार लेयर डिजिटल रूप से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया गया है।इसके अलावा एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार यूपी से लगी सीमा को 48 घंटे पूर्व ही सील कर दिया गया है।बाहरी लोगों के आईकार्ड की जांच होगी इसके साथ ही गोपालगंज में आने की वजह पूछ जरूरत होने पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। एनएच 28 और एनएच 531 पर वाहनों का परिचालन बाधित नहीं होगा।