फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Called BJP as opponent of social justice

Kushinagar News: भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताया

Mon, 05 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Called BJP as opponent of social justice
धुरिया भाठ में सपा की पीडीए चौपाल को संबोधित करते राजेश प्रताप राव।
भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताया
विज्ञापन

दुदही। कस्बा स्थित संस्कार एकेडमी परिसर में रविवार को सपा की तरफ से पीडीए पखवाड़ा आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार को सामाजिक न्याय का विरोधी बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय विरोधी है। भाजपा पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही है। सपा जिलाध्यक्ष शुकुरुलाह अंसारी ने कहा कि देश और प्रदेश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसंद नहीं है। भाजपा सरकार तानाशाही रास्ते पर उतरकर विपक्ष को कुचलना चाह रही है। कार्यक्रम को डॉ. उदय नारायण गुप्ता, पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, रविंद्र प्रसाद वर्मा, विपिन सिंह, विजय यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान पटेल और संचालन महंथ प्रसाद गुप्ता ने किया। इस दौरान राकेश यादव, अशोक कुशवाहा, नागेंद्र यादव, भरत कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
सपा की पीडीए चौपाल में भाजपा की नीतियों की आलोचना
कसया। ब्लॉक के धुरिया भाठ गांव में सपा की ओर से रविवार को पीडीए (पिछड़ा दलित अन्य) चौपाल का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों की आलोचना की। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के पहुंचने और अधिक से अधिक पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

लोकसभा कुशीनगर के प्रभारी राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। खाद, बीज, नून, मसाला, गैस हर चीज का दाम बढ़ गया। सपा सरकार में 400 रुपये में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 1100 रुपये में मिल रहा है। सपा सरकार में भी राशन फ्री मिल रहा था। यह कह रहे हैं फ्री दे रहे हैं। जबकि जनता को फ्री के नामपर धोखा दे रहे हैं। जनता त्रस्त है। भाजपा की नीतियों की कलई खुल गई है। इस दौरान यशवंत सिंह, मुन्ना शर्मा, सुनील वर्मा, संजय प्रसाद, जयप्रकाश यादव, महेश प्रसाद, भजन प्रसाद, बांसी प्रसाद, रामप्रीत प्रसाद, बिगू भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed