{"_id":"57f29c684f1c1b8c3226f9ef","slug":"cabinet-minister-inspected-ap-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने एपी तटबंध का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने एपी तटबंध का जायजा लिया
kushinagar
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जायजा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने बाढ़ खंड के अभियंताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार की शाम जंगलीपट्टी और बिरवट कोन्हवलिया में एपी तटबंध पर हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने अभियंताओं से पूरी स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कटान को रोकने के लिए बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र सोमवार की शाम करीब छह बजे पहुंचे। उन्हाेंने जंगलीपट्टी के बीनटोली के सामने स्पर के कटान का जायजा लिया। वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को कटान से हो रहे नुकसान से अवगत कराया। उन लोगों ने बचाव कार्य में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।
भाजपा नेता जेके सिंह, हेमंत सिह, अशोक सिंह ने एपी तटबंध पर बड़ी गंडक के दबाव के बारे में बताया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बिरवट कोन्हवलिया में हो रहे कटान व बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्हाेंने लोगों को आश्वासन दिया कि बाढ़ से हो रहे नुकसान के बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान तमकुहीराज के एसडीएम विपिन कुमार सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रेमचंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र, रमेशचंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, धामबाबू वर्मा, रामनरेश मिश्र आदि मौजूद थे।