फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caa awareness campain begins

नागरिकता छीनने का नहीं, देने का कानून है सीएए : मौर्य

Sun, 05 Jan 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
caa awareness campain begins
पडरौना ब्लॉक सभागार में गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : KUSHINAGAR
नागरिकता छीनने का नहीं, देने का कानून है सीएए : मौर्य
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
पडरौना। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री तथा सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को कहा कि सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में प्रताड़ित लोगों को भारतीय नागरिकता देने के लिए है न कि यहां रह रहे लोगों की नागरिकता छीनने के लिए। विरोधी दल लोगों के बीच जो डर पैदा कर सड़क पर उतरने को उकसा रहे हैं, उनकी चाल को मोदी व योगी सरकार कभी भी सफल नहीं होने देगी।
वह पडरौना ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की मंशा को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला किया है कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें और कानून की बारीकियों से अवगत कराएं। इसकी शुरुआत पूरे देश में आज एकसाथ हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 सितंबर 1947 को प्रार्थना सभा में खुद महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू व सिख हर नजरिए से भारत आ सकते हैं। मोदी सरकार ने सीएए को संसद से पारित कराकर शरणार्थियों को नागरिकता देने का फैसला लिया है। इस कानून से किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय की नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि विरोधी दल सीएए का डर दिखाकर राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं। विरोधियों को भाजपा कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे। गोष्ठी समापन के बाद मंत्री ने जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ नगर के बावली चौक पर सीएए जागरूकता का पत्रक बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed