फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bypass road will be built with Rs 36.94 crore, will get rid of jam

36.94 करोड़ रुपये से बनेगी बाईपास सड़क, जाम से मिलेगी निजात

Wed, 16 Nov 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bypass road will be built with Rs 36.94 crore, will get rid of jam
36.94 करोड़ रुपये से बनेगी बाईपास सड़क, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

- बाईपास सड़क के लिए 1,256 काश्तकारों की ली जाएगी जमीन
- पहले फेज में सरस्वती चौक से नोनियापट्टी नहर तक 8.95 किलोमीटर लंबी बनेगी बाईपास सड़क
- दूसरे फेज में पडरौना के अंबे चौक से खिरकिया तक के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
राकेश कुमार गौड़
पडरौना। शहर में हर दिन जाम से हो रही राहगीरों की दुश्वारियां कम होंगी। जनपद मुख्यालय के निकट सरस्वती चौक से पडरौना में नोनियापट्टी स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल तक बाईपास सड़क बनेगी। इस 8.95 किलोमीटर बाईपास सड़क के निर्माण पर 36.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 1,256 काश्तकारों की जमीन सड़क के लिए ली जाएगी, जिसमें से लगभग 60 किसानों की जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है और नोनियापट्टी में काम शुरू कराने के लिए मशीनें मंगा ली गई हैं।
पडरौना शहर से होकर एनएच-28बी और एनएच-730 गुजरती हैं, जिसकी वजह से शहर में छोटे वाहनों से लगायत भारी वाहनों का आवागमन चौबीस घंटे लगा रहता है। शहर में शॉपिंग काम्प्लेक्स सहित विभिन्न प्रकार के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तो हैं, लेकिन उनके पास पार्किंग की सुविधा न होने के कारण ग्राहक से लगायत व्यवसायी तक अपने वाहन सड़क कनारे ही खड़े करते हैं। ठेले भी सड़क के किनारे लगे रहते हैं और टेंपो, टैक्सी, निजी व रोडवेज बसों के चालक सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं, जिससे शहर में रह-रहकर जाम लगता है।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्त करने और बाईपास सड़क के लिए लगभग तीन साल पहले सर्वे कराया गया था, लेकिन तब तक कोरोना महामारी आ गई, जिसके चलते यह परियोजना ठप पड़ गई थी। पुन: इस पर काम चल रहा है। जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर के निकट सरस्वती चौक से पडरौना में नोनियापट्टी तक पहले फेज में बाईपास सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करा दिया गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्थान लोक निर्माण विभाग नामित है। मशीनें मंगा ली गई हैं। विभाग की मानी जाए तो 8.95 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क के निर्माण पर 36.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाईपास सड़क के लिए 12 गांवों के किसानों से जमीन ली जा रही है। इसमें मोतीछापर, दमवतिया, बसडीला, खुदुरा, मिल्की, पकड़ी बुजुर्ग, मटिहनिया खुर्द, अहिरौल बुजुर्ग, मटिहनिया बुजुर्ग, रामपुर, परसौनी कला और नोनियापट्टी शामिल है। जमीन की रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है।
अजय सिंह,
सब रजिस्ट्रार, उप निबंधन कार्यालय, पडरौना
पडरौना में बाईपास सड़क के लिए जमीन की रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो चुका है। पहले फेज में सरस्वती चौक से नोनियापट्टी तक निर्माण होगा। सड़क निर्माण में प्रयुक्त होने वाली मशीनें आ गई हैं। दूसरे फेज में अंबे चौक से खिरकिया तक सड़क बनेगी। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।

मनीष जायसवाल, सदर विधायक
अभी सरस्वती चौक से नोनियापट्टी तक बाईपास सड़क बनेगी, जिसकी लंबाई 8.95 किलोमीटर है। 1,256 काश्तकारों से इस सड़क के लिए जमीन ली जा रही है। लगभग 60 काश्तकारों की जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। इस सड़क के निर्माण पर 36.94 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क अगले साल मार्च तक पूर्ण होनी है। इसके अलावा पडरौना में अंबे चौक से खिरकिया तक चार किलोमीटर सड़क का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। सरस्वती चौक से मिश्रौली तक भी बाईपास सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed