फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   By-election: People of all four villages elected women as chiefs

उपचुनाव : चारों गांवों के लोगों ने महिलाओं को चुना प्रधान

Sat, 22 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
By-election: People of all four villages elected women as chiefs
पडरौना। अलग-अलग कारणों से रिक्त हुए चार प्रधान व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतदान का शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतगणना का दोपहर तक परिणाम घोषित हो गया। प्रत्याशियों ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक परिसर में हुई मतगणना के बाद पचरुखिया में उमरवाती देवी 1620 मत पाकर विजयी हुईं। वहीं 1306 वोट पाकर राजेश गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे। सुखसवलिया में प्रधान पद के पूनम देवी 635 मत पाकर विजयी हुईं। दूसरे स्थान पर रहीं गुड्डी देवी को 436 वोट मिला। कप्तानगंज के पड़ौली में शिवांगी 923 मत पाकर विजयी हुईं तो निशा 572 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। रामकोला के कठघरही ने सोना देवी 467 मत पाकर विजयी हुईं तो रमेश चौरसिया को 335 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसी ग्राम पंचायत सदस्य अनारी 36 वोट विजयी हुई तो सोमारी को 21 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वैभव मिश्र के हवाले से निर्वाचन कर्मी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान के चार पदों व सदस्य पद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

बताया कि विभिन्न कारणों से रिक्त हुए 13 ब्लाॅकों के 248 सीटों के लिए पंचायत उपचुनाव को लेकर हुए नामांकन पत्रों की वापसी के बाद तीन ब्लाॅकों के पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान थे। वहीं जटहां बाजार के वार्ड संख्या तीन से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित लालती देवी को शुक्रवार को ब्लाॅक सभागार में निर्वाचन अधिकारी बीईओ जयंत कुमार भारती ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed