{"_id":"6855a9eef6b2cc295c0c0f9a","slug":"buses-went-to-pms-rally-passengers-had-to-face-trouble-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-139967-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पीएम की रैली में गईं बसें, यात्रियों का उठानी पड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पीएम की रैली में गईं बसें, यात्रियों का उठानी पड़ी परेशान
Sat, 21 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
- पडरौना डिपो की तरफ से संचालित 21 अनुबंधित बसों में से भेजी गई हैं 15 बसें
पडरौना। डिपो की तरफ से संचालित अनुबंधित 15 बसें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिवान में आयोजित सभा में चली गई हैं। इससे लोकल रूट पर संचालित बसों की संख्या कम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को प्राइवेट वाहनों से यात्रा करना पड़ा, जिससे उन्हें जेब ढीली करनी पड़ रही है।
पडरौना डिपो के बेड़े में निगम की 32 और 21 बसें अनुबंधित हैं। निगम की बसें लोकल रूटों के अलावा लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और दिल्ली तक के लिए संचालित होती हैं। बेड़े में से संचालित 21 अनुबंधित बसों में से 15 पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सिवान में भेजी गई हैं। इससे लोकल रूटों पर संचालित बसों की संख्या आधे से भी कम हो गई। लोगों को रोडवेज बसों के अभाव में प्राइवेट वाहनों से यात्रा करना पड़ा। पडरौना बस स्टेशन पर बस के इंतजार में खड़े पडरौना के सुनील मद्धेशिया, सूरज जायसवाल, हरेंद्र यादव आदि ने बताया कि बीते आधे घंटे से सवारी खोज रहे हैं, लेकिन कोई बस नहीं मिल रही है। थोड़े देर तक और प्रतीक्षा करूंगा। अगर बस नहीं मिला तो प्राइवेट वाहन से गोरखपुर जाना पड़ेगा। इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को अनुबंधित की केवल छह बसें ही संचालित हुई हैं। शनिवार से बसों की किल्लत नहीं होगी।