{"_id":"6a949701133f3cc7480c79cc","slug":"buses-ran-40-more-trips-on-rakshabandhan-23-thousand-sisters-traveled-for-free-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166855-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रक्षाबंधन पर 40 फेरे अधिक दौड़ीं बसें, 23 हजार बहनों ने की निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रक्षाबंधन पर 40 फेरे अधिक दौड़ीं बसें, 23 हजार बहनों ने की निशुल्क यात्रा
विज्ञापन
पडरौना। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों को परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी। जिले की करीब 23 हजार बहनों ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। बहनों के साथ सहयात्री ने भी सफर किया। रोडवेज बसों ने सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब 40 फेरे अधिक लगाए।
रक्षाबंधन पर रोडवेज की ओर से पहले ही बसों के संचालन की तैयारी कर ली गई थी। पडरौना डिपो से गोरखपुर, देवरिया, तमकुहीराज, कसया, कप्तानगंज समेत विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। खासकर महिलाओं की संख्या अधिक रही। बस के आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। रक्षाबंधन के दिन बहनों के लिए यात्रा निशुल्क होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों के घर पहुंचीं।
एक बहन के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिली। इससे परिवार के साथ सफर करने वाली महिलाओं को काफी राहत मिली। बसों में भीड़ बढ़ने पर रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त फेरे लगवाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि सामान्य दिनों में 110 फेरे संचालित होने वाली बसें 150 से अधिक फेरे संचालित हुए। यानी सामान्य दिनों के फेरों के मुकाबले करीब 40 अतिरिक्त फेरे लगाए गए।
विज्ञापन
इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को बसों की सुविधा मिलती रही। कई मार्गों पर यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाने के लिए लगाया गया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठाने वाली बहनों की संख्या करीब 23 हजार रही। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी गई।