फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus trips will increase on Rakshabandhan, route chart is ready

Kushinagar News: रक्षाबंधन पर बढ़ेंगे बसों के फेरे, रूट चार्ट तैयार

Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bus trips will increase on Rakshabandhan, route chart is ready
पडरौना। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की तरफ से बहनों को रोडवेज बसों में तीन दिनों तक मुफ्त सेवा मिलेगी। आठ अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज में बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से बसों के फेरे बढ़ाने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। परिवहन निगम की तरफ से रक्षा बंधन के अवसर पर अधिक से अधिक बसों का संचालन करने की तैयारी में जुटा है। पडरौना डिपो में निगम की 32 बसें हैं। इसके अलावा 18 अनुबंधित की बसें संचालित होती हैं। रक्षाबंधन के दिन इन सभी बसों को चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए वर्कशाप में कर्मचारियों को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, रक्षाबंधन के दिन भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस भी सतर्क रहेगी, जिससे बस स्टॉप और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बना रहे, ताकि महिलाओं को बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि पडरौना-गोरखपुर वाया कसया और सेवरही-गोरखपुर वाया कसया के रास्ते ही निगम और अनुबंधित की अधिकांश बसें संचालित की जाती हैं। इसके अलावा तीन बस दिल्ली और पांच बसें लखनऊ व कानपुर के लिए संचालित होती हैं। सामान्य दिनों में पडरौना, फाजिलनगर, तमुहीराज, सेवरही, कसया, हाटा, देवरिया, गोरखपुर के लिए अधिक सवारी मिलती है। ऐसे में इन मार्गों पर तीन से चार फेरा बढ़ाने और जटहां बाजार, खड्डा और छितौनी मार्गों पर सवारी कम मिलती है। इसको देखते हुए इस मार्ग पर एक से दो फेरा बढ़ाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed