{"_id":"6058e52d8ebc3ecabd524b47","slug":"bus-of-bus-crashed-into-tractor-one-killed-kushinagar-news-gkp3894019184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई बरातियों की बस, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेतिमपुर के पास प्राइवेट बस व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : KUSHINAGAR
Link Copied
ट्रैक्टर से टकराई बरातियों की बस, एक की मौत
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के हेतिमपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर सोमवार की सुबह बरातियों से भरी बस ट्रैक्टर से टकरा गई। बस में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हुई है। इसके अलावा पांच बरातियों को गंभीर चोट आई हैं। सीएचसी कसया के चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महराजगंज जिले के निचलौल शहर से एक बरात बिहार के सीतामढ़ी गई थी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घर लौटते समय फोरलेन पर हेतिमपुर छोटी गंडक पुल के समीप सामने से विपरीत दिशा आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई और बस भी सड़क के किनारे गड्ढे में जा फंसी। बस में सवार एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। जबकि बराती 12 वर्षीय तबिस, 25 वर्षीय नियाज, 25 वर्षीय कोनैन, 16 वर्षीय सिराज व 65 वर्षीय अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई हैं। आसपास के लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए घायल बरातियों को बस से बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से कसया सीएचसी भिजवाया। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक हाईवे के दक्षिणी लेन पर आवागमन बाधित रहा। हेतिमपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने ट्रॉली व बस किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। बस में सवार बाकी बराती विभिन्न संसाधनों से गंतव्य को रवाना हो गए। एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बस मालिक को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।