फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus drivers seem arbitrarily, jam every day.

बस चालकों की मनमानी, हर दिन लग रहा जाम

Fri, 16 Feb 2018 12:24 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 16 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bus drivers seem arbitrarily, jam every day.
राेड जाम - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। शहर के सबसे व्यस्त चौराहा सुभाष चौक पर रोडवेज के बस चालकों की मनमानी से राहगीरों को हर दिन जाम से जूझना पड़ रहा है, क्योंकि रोडवेज परिसर में पर्याप्त जगह होने के बावजूद चालक न केवल सड़क पर बस खड़ा कर दे रहे हैं, बल्कि रोडवेज गेट से लेकर सुभाष चौक पुलिस चौकी तक बस खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं। रही-सही कसर टेंपो, टैक्सी और मैजिक के चालक पूरी कर दे रहे हैं। चूंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग-28बी भी है, इसलिए अन्य भारी वाहनों के भी निरंतर आने-जाने से यहां जाम लग जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में वाहन से कौन कहे, पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है। यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों के बार-बार इन्हें हटाने की हिदायत देने के बावजूद स्थिति जस की तस बन जा रही है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन यह सड़क जाम के हवाले रही और इसके चलते लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को शहर के सुभाष चौक से लेकर रामकोला रोड तक लंबा जाम लग गया। कारण यह था कि रोडवेज बस परिसर से चालक सवारी बैठाने की बजाय मुख्य मार्ग पर ही बस खड़ा कर वहीं से सवारी बैठाते रहे। सड़क पर बसों के खड़ा कर देने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी तरह पनियहवा, खड्डा के लिए जाने वाले प्राइवेट बस, टेंपो व टैक्सी चालकों ने भी रोज की तरह सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरना शुरू कर दिया, जिससे रह-रहकर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


यातायात पुलिस सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे चालकों को बार-बार हिदायत देती रही, लेकिन चालक उसे अनसुना कर दे रहे थे। प्राइवेट बस स्टैंड न होने के कारण इनके चालक भी रामकोला रोड पर ही बस खड़ा कर सवारियां बैठाने लगते हैं। इसके चलते हर दिन लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। इन दिनों लग्न का समय शुरू हो जाने के कारण इस सड़क पर जाम ज्यादा लग रहा है, क्योंकि दूर दराज से आने वाले ज्यादातर वाहन चालक इस रोड पर वाहन खड़ा कर देते हैं। उन वाहनों में बैठे लोग उतरकर सामान खरीदने बाजार में चले जाते हैं। उसके बाद देर तक वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में यातायात प्रभारी परमहंस यादव का कहना है कि सुभाष चौक से रामकोला रोड तक अभियान चलाकर जाम हटवाया जाएगा। बस चालकों को चेतावनी दे दी गई है। अगर फिर भी वह सड़क की पटरी पर गाड़ी खड़ी करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed