फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus collides with truck parked on highway, four seriously injured

Kushinagar News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, चार गंभीर

Sat, 25 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck parked on highway, four seriously injured
दुर्घटनाग्रस्त बस। स्रोत-सोशल मीडिया 
हाटा। हरियाणा के गुड़गांव से बिहार जा रही एक लग्जरी बस बृहस्पतिवार की रात हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें करीब 25 यात्रियों को चोटें आईं, जिसमें चार गंभीर हैं। एक यात्री का हाथ व दूसरे का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दुर्घटना की वजह बस का अगला पहिया ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों का इलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया है। गुड़गांव से बिहार के दरभंगा सवारी लेकर जा रही स्लीपर बस रात करीब 11 बजे एनएच-28 पर हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरूआडीह के पास पहुंची। इसी दौरान बस का अगला पहिया अचानक ब्लास्ट हो गया और वह अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर आई एंबुलेंस से घायलों को हाटा सीएचसी पर भेजा। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार 25 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि मोतिहारी निवासी पुष्पा देवी (45), इनका बेटा दिव्यांशु (12), बहादुरपुर दरभंगा की संजीला देवी (45) और मोतीपुर, मुजफ्फरपुर की रहने वाली 16 वर्षीय खुशी गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गंभीर रूप से घायल चारों यात्री बस की ऊपरी सीटों पर सो रहे थे। चालक की मानें तो पहिया ब्लास्ट होने अचानक बस अनियंत्रित हो गई और बस का पिछला हिस्सा ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन

इसके चलते बस में पीछे की स्लीपर सीटों पर सोए यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज करने वाले डॉक्टर के अनुसार पुष्पा देवी का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि 16 वर्षीय खुशी का एक हाथ अब किसी काम लायक नहीं रह गया है। बाकी दोनों घायलों को भी गहरी चोटें आई हैं। हाटा कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर गया था, घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दुर्घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक मौके पर जाम की स्थिति बनी रही। कई यात्री बस से उतरकर हाईवे किनारे खड़े रहे। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया। इस संबंध में हाटा कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस का आगे का टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया था। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से यात्रियों में दहशत
घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि निजी बस चालक ओवरस्पीड और थकान की स्थिति में वाहन चलाते हैं, जिससे इस तरह के हादसे होते रहते हैं। यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि बस में सीट बेल्ट जैसी सुरक्षा सुविधाएं नहीं थीं। घटना के बाद से बस कंपनी के प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई बयान नहीं मिल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed