फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus collided with brick-laden tractor-trolley, six people including driver injured

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, चालक सहित छह लोग घायल

Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with brick-laden tractor-trolley, six people including driver injured
ट्रैक्टर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : KUSHINAGAR
ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, चालक सहित छह लोग घायल
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने हुआ हादसा
पटहेरवा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के सामने फोरलेन पर शुक्रवार सुबह तकरीबन सात बजे सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवारियों से भरी बस टकरा गई। बस तमकुहीराज की तरफ से आ रही थी दुर्घटना में ट्रैक्टर और बस चालक सहित छह लोग घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व अन्य साधनों से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक निजी बस तमकुहीराज से सवारी भरकर गोरखपुर के लिए निकली थी। पटहेरवा से आगे फोरलेन पर महुअवा गांव के सामने क्रॉसिंग पर एक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आ गई। यह देख बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक जयश्री यादव (40) निवासी परसौनी थाना तमकुहीराज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इसका चालक प्रिंस राय (35) निवासी दुदही थाना विशुनपुरा, अब्दुल हाफिज (50) हीरासोती थाना बरवापट्टी, प्रदीप (38) निवासी पडरौन मडुरही, जानकी देवी (35) और रितेश (28) निवासी गजिया थाना तमकुहीराज सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं अन्य लोगों को हल्की चोट आई। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से फाजिलनगर सीएचसी भेजा गया। इनमें जयश्री की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के दौरान घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों के प्रयास से एनएच-28 पर कुछ देर बाद आवागमन बहाल हो सका। इस संबंध में पटहेरवा के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed