{"_id":"6a04e9ecdc483da7050e267b","slug":"bus-and-truck-collide-on-highway-two-injured-including-driver-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159711-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर बस-ट्रक भिड़े, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर बस-ट्रक भिड़े, चालक समेत दो घायल
Thu, 14 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे पर पटहेरिया चौराहे के पास बुधवार तड़के बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बिहार के अररिया से दिल्ली जा रही लग्जरी बस और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बिहार के अररिया से यात्रियों को लेकर लग्जरी बस दिल्ली के लिए निकली थी। पटहेरिया चौराहे पर गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के समय बस में सवार यात्री सो रहे थे। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 40 वर्षीय बस चालक बाल कृष्णन निवासी अररिया और 30 वर्षीय महिला यात्री बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना मिलते ही पटहेरवा पुलिस मौके पर आई और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क वन-वे होने के कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर आवागमन बहाल कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक समेत महिला को अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।