फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus and truck collide on highway, 12 passengers injured, three referred

Kushinagar News: हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 12 यात्री घायल, तीन रेफर

Mon, 15 Apr 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bus and truck collide on highway, 12 passengers injured, three referred
पडरौना/मल्हूडीह। कसया थाना क्षेत्र के एनएच-28 के बरवा मोड़ के पास रविवार की सुबह करीब सात बजे रोडवेज की बस और छड़ लदे ट्रक की टक्कर हो गई। बस चालक समेत सवार 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। तीन की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे से बस यात्रियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस तमकुहीराज से यात्रियों को लेकर रविवार को सुबह गोरखपुर के लिए चली। बस में कसया के भी यात्री थे। बरवा मोड़ के पास सामने से गलत लेन में छड़ लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कक्हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। चालक विनोद यादव, बिट्टू वर्मा पुत्र राजकुमार, राजकुमारी देवी पत्नी रामदिल पांडेय निवासी मालवीय नगर तमकुही, तबासुम पत्नी अशरफ, मुन्ना पुत्र महेंद्र निवासी कठकुईयां, एरुनल हक, जमीला खातून, उजीमा खातून, तहमीना खातून, आसमा खातून, ललिता देवी, कुसमावती घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कसया भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक विनोद, ललिता व एरूनल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का सीएचसी पर दोपहर तक इलाज चला। बस में सवार बाकी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed