फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus and Truck Collide at Maharana Pratap Chowk; Major Disaster Averted

Kushinagar News: महाराणा प्रताप चौक पर बस और ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा बचा

Wed, 03 Jun 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bus and Truck Collide at Maharana Pratap Chowk; Major Disaster Averted
खड्डा। महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। बस क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जखीनियां से सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही एक निजी बस महाराणा प्रताप चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।


स्थानीय लोगों के अनुसार बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि किसी भी यात्री अथवा राहगीर को चोट नहीं आई। घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed