फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   burnt idol of government

भाजपा सरकार का पुतला जलाया, हाथरस की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Thu, 01 Oct 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
burnt idol of government
फाजिलनगर में सीएम योगी आदित्य नाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता । - फोटो : KUSHINAGAR
भाजपा सरकार का पुतला जलाया, हाथरस की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

फाजिलनगर। मंडल कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथरस की घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आफताब सिद्दीकी की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाथरस के पीड़ित परिवार वालों से मिलकर ढांढस बढ़ाने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जा रहे थे। लेकिन योगी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर दमकानकारी नीति का परिचय दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था का दंभ भरने वाली सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस की घटना इसका ताजा उदाहरण है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जलाकर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया और हाथरस की घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद जहीरुद्दीन, जिला महासचिव अशोक सिंह, मनोज सिंह, अब्दुलहमीद, पलटन यादव, गुलाम गौस उर्फ बबलु, हमीर, तारकेश्वर सिंह, मोतीचंद प्रसाद, रोहित सिंह, नूवर आलम सिद्दीकी, अजीमुल्ला, प्रिंस पांडेय, संदीप सिंह, अरमान अंसारी, सागर पांडेय, मंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed