फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Burned the effigy of PM of Pakistan

पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया

Sun, 31 Dec 2017 12:37 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 31 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Burned the effigy of PM of Pakistan
पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के परिवारीजनों के साथ दुर्व्यवहार से नाराज भाजपा व हियुवा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कुशीनगर ‌‌जनपद के पकड़ियार बाजार में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर नाराजगी व्यक्त की। भाजपा नेता सुनील दुबे उर्फ अटल की अगुवाई में भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शनिवार को पकड़ियार बाजार में एकत्र हुए। इन लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इनका कहना था कि पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव से मिलने गईं उनकी मां और अन्य लोगों से बुरा बर्ताव किया गया। इनका कहना था कि भारतीय सीमा में घुसपैठ का मामला हो या आतंकी हमले, पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पाकिस्तान ने जिस तरह का बर्ताव किया, उसका उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। लोगों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अखि्तयार करने की मांग की।
विज्ञापन


इन लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। इस दौरान नागेंद्र मोहन, रोहन गुप्ता, रामानंद, रामकिशुन, गुलाब, डीके हीरा, शैलेष, ग्राम प्रधान अनिल सिंह, विजय शर्मा, अवधेश कुशवाहा, कृष्ण मोहन, मनोज, राधेश्याम, शंभू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed