{"_id":"688a7d1aad6b187f6b061005","slug":"burglary-in-five-shops-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142572-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेंधमारी कर पांच दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेंधमारी कर पांच दुकानों में चोरी
Thu, 31 Jul 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ पांच दुकानों में सेंधमारी कर हजारों रुपये नकद व सामान की चोरी कर लिया। भागते समय एक चोर को पकड़ने की कोशिश करने पर एक दुकानदार को ईंट से मार दिया। दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना के खजुरिया गांव निवासी प्रमोद मद्देशिया की सूरजनगर बाजार में फास्ट फूड की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का फाटक तोडकर सामान व नकरी चोरी कर लिया। इसी तरह मिठहा माफी गांव के रजिंदर गुप्ता की गैस मरम्मत व मिठाई की दुकान से नकदी व अन्य सामान, पुरंदर छपरा निवासी गोखुल गुप्ता की चाय दुकान से रुपये व सामग्री, सूरजनगर निवासी परसन कुशवाहा की दुकान से नकदी और सामान तथा ढोरही निवासी नागेश्वर की दुकान से भी रुपये व अन्य सामग्री की चोरी हुई।