फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bullet stuck under watchman's right rib; will be removed through surgery

Kushinagar News: चौकीदार की दाहिनी पसली के नीचे फंसी गोली, ऑपरेशन से निकलेगी

Mon, 07 Sep 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bullet stuck under watchman's right rib; will be removed through surgery
पडरौना (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली में कस्बा चौकी इंचार्ज के निजी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली से घायल चौकीदार छोटेलाल का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुलिस कस्टडी के बीच चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार गोली चौकीदार के शरीर में दाहिनी पसली के ठीक नीचे फंसी हुई है, जिसे ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला जाएगा। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में निलंबित दरोगा के रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर पडरौना कोतवाली परिसर में बहराइच निवासी और कस्बा चौकी इंचार्ज बीरेंद्र बहादुर सिंह निजी लाइसेंसी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई, जो दीवार से टकराने के बाद पास में मौजूद शहर के वार्ड नंबर-नौ महाराजा अग्रसेन नगर निवासी चौकीदार छोटेलाल जायसवाल (40) के पेट में जा धंसी। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां अब ऑपरेशन के जरिए गोली निकालने की तैयारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विभागीय जांच तेज कर दी गई है। मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सीओ सीटी को सौंपी गई है। मामले मेंं आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

00000
चौकीदार की हालत स्थिर है और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली दाहिनी पसली के नीचे फंसी है, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला जाएगा। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद ही देर शाम दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। चौकीदार के इलाज व स्वास्थ्य पर उच्चाधिकारियों की नजर बनी हुई है। -राकेश प्रताप सिंह, सीओ, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed