{"_id":"6001da5c8ebc3e2e5954a6df","slug":"budhaa-kushinagar-news-gkp3810611177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध गमन के कच्चे रास्ते के निर्माण पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध गमन के कच्चे रास्ते के निर्माण पर हुई चर्चा
विज्ञापन

- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीडीओ फाजिलनगर के साथ की वार्ता
- बीडीओ को निर्माण में सहयोग व निगरानी का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। घाघी नदी (कुकुत्था) के मधुरिया से पुरैना घाट होते हुए कुशीनगर में हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट तक कच्चे रास्ते के निर्माण को लेकर शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया ने फाजिलनगर के बीडीओ व एडीओ पंचायत समेत अन्य लोगों से चर्चा की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीडीओ फाजिलनगर को रास्ते के निर्माण व निगरानी में सहयोग के लिए निर्देशित किया।
पिछले दिनों टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सदस्यों ने डीएम से कुकुत्था नदी से हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट तक हेरिटेज वॉक की योजना पर चर्चा की थी। तय हुआ कि पहले नदी के किनारे की सफाई कराकर एक कच्चा रास्ता बनाया जाए। जिस पर भगवान बुद्ध के अनुयायी चलकर पूजा कर सकेंगे। इस रास्ते को फोरलेन के मधुरिया पुल से जोड़ा जाएगा। बैठक के अगले दिन ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुरैना घाट पर नदी के किनारे सफाई भी शुरू करा दी थी। शुक्रवार को भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बीडीओ फाजिलनगर रमाकांत प्रसाद व एडीओ पंचायत मजरूल हक के साथ ग्राम पंचायत सचिवों व अन्य लोगों के साथ बैठक कर इस रास्ते के निर्माण पर चर्चा की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीडीओ को सहयोग व निगरानी के लिए निर्देशित किया।