फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Budget: Staff teachers unhappy due to no mention of old pension

बजट : पुरानी पेंशन का जिक्र न होने से कर्मचारी शिक्षक नाखुश

Sun, 02 Feb 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Budget: Staff teachers unhappy due to no mention of old pension
पडरौना। आम बजट में महिलाओं और कर्मचारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। टैक्स स्लैब बढ़ाने से कामकाजी महिलाएं खुश हैं, वहीं पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उन्हें साल रहा है। इस बार उन्हें काफी उम्मीद थी कि पुरानी पेंशन को लेकर कोई अहम फैसले लिए जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


नौकरीपेशा और किसानों के लिए राहत भरा बजट है। जहां नौकरी पैसा के लिए 12 लाख वार्षिक आय पर टैक्स शून्य है, वहीं किसान के लिए केसीसी की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक कर दी गई है। इससे किसानों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


- सुनील कुमार पांडेय, शिक्षक



12 लाख रुपये तक आयकर से मुक्त रखने से निश्चित तौर पर नौकरी पेशा लोगों को राहत मिलेगी, जो सराहनीय है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीद थी। लेकिन पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में बजट में कोई हो प्रावधान नहीं होने से कर्मचारी निराशा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजीव यादव, प्रदेश महामंत्री, उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट)।



- बजट में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा न होने से शिक्षक कर्मचारी में निराश हैं। आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के बाद देश भर के कर्मचारियों को बजट में पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद जागी थी, लेकिन बजट ने हमें निराश किया।

- रूबी रश्मि, शिक्षक।



कर्मचारी व शिक्षकों को झुनझुना थमा दिया गया। उम्मीद थी कि इस बार पेंशन को लेकर निर्णायक फैसले लिए जाएंगे। मगर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में उसका जिक्र न होना काफी निराश करने वाला है।
- प्रकृति कुशवाहा, शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed