फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buddhist monks recited Mahaparitran Sutta

Kushinagar News: बौद्ध भिक्षुओं ने किया महापरित्राण सुत्त का पाठ

Sat, 22 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Buddhist monks recited Mahaparitran Sutta
कुशीनगर। महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में शुक्रवार की शाम ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भिक्षुओं ने महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। महापरित्राण सुत्त का पाठ किया।
विज्ञापन

कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर की अगुवाई में बौद्ध भिक्षुओं ने महापरित्राण सुत्त कर इसके महात्म्य के बारे में जानकारी दी। भंते उपालि ने कहा कि बौद्ध धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। बुद्ध के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाएं पूर्णिमा को ही घटित हुई थीं। महात्मा बुद्ध का जन्म बैसाख पूर्णिमा को लुम्बिनी में हुआ था। उन्हें बोधगया में ज्ञान प्राप्त और कुशीनगर में महापरिनिर्वाण हुआ था। बौद्ध साहित्य के अनुसार बुद्ध ने कपिलवस्तु में 15 वां वर्षावास करते हुए महासमय सुत्त का उपदेश किया था। आज के ही दिन सम्राट अशोक की पुत्री संघमित्रा ने बोधगया से बोधिवृक्ष की शाखा ले जाकर श्रीलंका के अनुराधापुरम में रोपण किया था। इसी दिन भगवान बुद्ध ने तपस्सु व भल्लिक को दीक्षा दी थी। इस दौरान भंते नन्दका, भंते सत्यशील, भंते सुमना, भंते आलोक, टीके रॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed